कोविड-19 से उबरे आलराउंडर अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स और भारत के आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद अब इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम से जुड़ गये हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आये थे लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था। उनमें हल्के लक्षण दिखायी दिये थेजिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: अमित पंघल रूस में बॉक्सिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे, 5 हुए बाहर

दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गयी।’’ पटेल ने वीडियो में कहा, ‘‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था।

प्रमुख खबरें

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil

कार्यकर्ता Pranab Doley की NSA हिरासत Gauhati High Court ने की रद्द