Bigg Boss 17 के घर से बाहर निकलते ही Ayesha Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, Munawar Faruqui को लेकर कही ये बात

By एकता | Jan 23, 2024

बिग बॉस 17 की वाइल्डकार्ड प्रतियोगी आयशा खान घर से बेघर हो चुकी हैं। टीवी अभिनेत्री को रविवार को कम वोटों के चलते घर से बाहर निकाल दिया है। उनके साथ ईशा मालविया भी एलिमिनेट हुई हैं। बता दें, आयशा और ईशा का एलिमिनेशन सीजन के ग्रैंड फिनाले के आखिरी हफ्ते के शुरू होने से ठीक पहले हुआ है। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही आयशा फिर अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, एक प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेत्री ने मुनव्वर फारुकी पर लगाए अपने आरोपों के बारे में बात की। इसके अलावा भी आयशा ने कई और मुद्दों पर बात करते हुए चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Celebs At Ayodhya । रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ तक, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ये बॉलीवुड सितारें

आयशा खान मुनव्वर फारुकी और उसके झूठ को बेनकाब करने के इरादे से बिग बॉस में आयी थीं। हालाँकि, एंट्री के बाद उन्हें मुन्नवर के साथ एक बांड बनाते देखा गया। आयशा और मुन्नवर के रिश्ते पर दर्शकों ने कई सवाल भी उठाये थे। इसपर पूछे गए एक सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, 'इरादा किसी को बेनकाब करने का नहीं था, बल्कि सच्चाई सामने लाने का था। मैं निडर होकर अंदर गयी और मेरा लक्ष्य कुछ मुद्दों को संबोधित करना था। मुझे लगा कि वह (मुनव्वर) सभी आरोपों से इनकार करेगा, लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ जब उसने पहले ही दिन अपनी गलतियां स्वीकार कर लीं और पश्चाताप व्यक्त किया। अगर मैं उनके माफी मांगने के बाद भी इसे मुद्दा बनाती रहती, तो मामला अनावश्यक रूप से बढ़ जाता और लोगों को लगता कि मैं खेल के लिए बहुत दूर हूं। मैंने माफी मांगी और आगे बढ़ना चाहती थी।'

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न