Ayodhya: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

By अंकित सिंह | Jan 16, 2023

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, राम मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि आतंकवादी इसको लेकर लगातार प्लान बना रहे हैं। वह सुसाइड बॉम्बर से हमले करा सकते हैं। आतंकी हमले का प्लान जैश-ए-मोहम्मद की ओर से बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद भारत में सुसाइड स्क्वाड भेज सकता है। हालांकि, इसके बाद से ही अब सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड पर जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir: किस गति से चल रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैनिकों की गश्त और तैनाती बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ की कश्मीर फ्रंटियर के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, ‘‘आतंकवादी संगठन हमेशा हिंसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जवान सीमा पर सतर्क रहते हैं। हमारा प्रयास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करना है। इस तरह के प्रयास सीमा पार से होते हैं, लेकिन हम उन्हें बलपूर्वक रोकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी