आयुष्मान और ताहिरा की लव स्टोरी! बॉलीवुड का वो कपल जिसने किसी भी मुश्किल में एक दूजे का साथ नहीं छोड़ा

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2020

अभिनेता आयुष्मान खुराना 14 सितंबर 2020 को अपना 36वां  जन्मदिन बना रहे हैं। आयुष्मान बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक नायकों में से हैं, जिन्होंने भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, कृति सनोन और अन्य लोकप्रिय महिला सितारों के साथ काम किया है, लेकिन उनकी जोड़ी आज भी सबसे ज्यादा उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ ही अच्छी लगती है। फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने अपने पति के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आयुष्मान खुराना के पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ है और आयुष्मान ने अपनी आंखे बंद कर रखी हैं। वहीं ताहिरा ने अयुष्मान के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी जीभ बाहर निकाल रखी हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा हैविंग माई केक एंड इटिंग टू। 

आयुष्मान और ताहिरा एक प्रेम कहानी इतनी प्यारी है, यह बॉलीवुड की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। इस कहानी ने दो लोगों के प्यार की एक लंबी कहानी है जिसमें  बचपन का रोमांस, युवा शादी, कुछ ईर्ष्या, कुछ तनाव सहित वो सब कुछ है जो एक आदर्श कपल में होता है। कोई भी मुश्किल हो हमेशा दोनों साथ रहकर लड़ते हैं। दोनों  की प्रेम कहानी की बात करें तो ताहिरा ने आयुष्मान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ दिलचश्प बात इंडिया टूडे को बताई थी। जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पूरी हुई 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग, इमोशनल हुए सैफ अली खान और रानी मुखर्जी

ताहिरा खान ने बताया कि आयुष्मान खुराना के साथ मेरी पहली मुलाकाल फिजिक्स के ट्यूशन में हुई थी, जब हम चंडीगढ़ में स्कूल में थे। जब हम 12 वीं कक्षा में थे, तब हम दोनों ने एक ही फिजिक्स ट्यूशन क्लास में भाग लिया था। यह लगभग 60 छात्रों का एक बैच था और जब मैं पहली बार आयुष्मान से मिली तो मुझे लगा कि उनका नाम अभिषेक है। मुझे और मेरे दोस्त दोनों को उस पर क्रश था, लेकिन पूरे साल में बाहरी तौर पर उसे अनदेखा करती रही। मुझे बाद में पता चला कि उसे भी मैं पसंद हूं। वो लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर था। दिखने में भी काफी सही था। पूरे एक साल तक हम दोनों ने एक-दूसरे से बात किए बिना ही इसे पूरा करते रहे।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में लोग प्रतिभा के आधार पर सफल हुए हैं, धर्म के आधार पर नहीं: शिवसेना

 

ताहिरा ने कहा अगर हमारी कहानी फिल्मी मोड़ न लेती, तो यह कैसा रहता। ताहिरा के पिता ने एक दिन अपने ज्योतिषी मित्र से मिलने के लिए परिवार के साथ गये। ताहिरा ज्योतिषी से मिलने और उसकी आगामी बोर्ड परीक्षा के बारे में पूछने के लिए उत्साहित थी। हालांकि, ज्योतिषी आयुष्मान के पिता थे। आयुष्मान ने तब ताहिरा के पिता के साथ एक गीत गाया - हमें तुमसे प्यार कितना और आसानी से ताहिरा को लुभाया। सालों तक डेट करने वाले इस जोड़े ने एक-दूसरे को बड़े होते देखा, एक-दूसरे के डॉर्क कॉलेज के दौर को देखा और 2008 में शादी के बंधन में बंध गए। वे अब बेटे विराजवीर और बेटी वरुष्का के माता-पिता हैं।

 

प्रमुख खबरें

Jaipur CBI Court ने Bank Fraud मामले में पूर्व अधिकारी Murari Lal Meena को सुनाई 7 साल की कठोर सज़ा

Disha Salian Death Case में CBI जांच के आदेश के बाद Aaditya Thackeray के साथ ही Shivsena UBT की भी मुश्किलें बढ़ना तय है

Vastu Tips: घर में Radha Krishna Frame लगाने के सही Niyam, जानें सही Direction

SC Bench का बड़ा आदेश: IPRS Caveat गायब होने की होगी जांच, Hotel Apollo को दिखाना होगा अपना License