आयुष्मान खुराना ने किसके कहने पर पहनी साड़ी? क्या है इस तस्वीर की हकीकत

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2019

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक हैं।  बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद और नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आज अभिनेता आयुष्मान खुराना के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान ने सफल अभिनय किया था, 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान ने यूपी के आईपीएस ऑफिसर का शानदार रोल निभाया था।

आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल' नामक फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। फिल्म एक चरित्र (आयुष्मान द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास महिला आवाज में बात करने का एक विशेष गुण है। फिल्म में नुसरत भरूचा, अरबाज खान, मनजोत सिंह और सुमोना चक्रवर्ती भी हैं।

इसे भी पढ़ें: नाम, पैसा और शोहरत भारत से कमाया लेकिन नागरिक है किसी और देश के है ये सितारें

काफी दिनों से ट्विटर पर #SareeTwitter ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। इस हैशटैग के साथ लगातार महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। ऐसे में आयुष्मान ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह ड्रीम गर्ल के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आयुष्मान खुराना ने हरे रंग की सीड़ी पहनी हुई है और हाथों की उंगलियों को मुंह के अंदर डाला हुआ है। ऐसे उनकों देख कर लग रहा है कि वह किसी को देख कर डर गये हो। आयुष्मान खुराना का ये फोटो काफी फनी है उनके इस अवतार को लोग पसंद कर रहे हैं।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' इस साल 13 सितंबर 2019 को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। आयुष्मान ने हाल ही में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम के साथ 'बाला' भी की। अभिनेता जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ 'गुलाबो सीताबो' में भी काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

Indias Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी

Silk Road Net in Central Asia | सिल्क रोड का असली सच: मध्य एशिया में चीन का खतरनाक खेल! | Teh Tak Part 5

Decoding String Of Pearls | क्या ड्रैगन के गुलाम बन जाएंगे कई देश? | Teh Tak 4