महाराष्ट्र से UP पहुंचा अजान विवाद, मथुरा में हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022

महाराष्ट्र की राजनीति में लाउडस्पीकर पर अजान के मुकाबले हनुमान चालीसा बजवाने और शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की कोशिशों के बाद अब ये मुद्दा अन्य प्रदेशों में भी चर्चा का केंद्र बना है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग अब उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी उठने लगी है। मथुरा में रहने वाले लोगों ने लाउडस्पीकर से आने वाली अजान की आवाज से परेशानी की बात कहते हुए इसे कम करने की मांग की है। इसके साथ ही हिंदू संगठनों की तरफ से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी भी दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे ने फिर दोहराई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया पलटवार

वाराणसी में भी कुछ लोगों ने अजान के वक्त लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। श्री काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन की ओर से ये मुहिम शुरू की गई है। कहा जा रहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान से लोगों की नींद में खलल पड़ रही है। जिसके बाद ये अहसास दिलाने के लिए ये सब किया जा रहा है। विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ कराने वालों का कहना है कि हम हिंदू मुस्लिम एकता चाहते हैं लेकिन अकेले हमने ही इसका ठेका नहीं लिया हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित