हिजाब, हलाल मीट के बाद उपजा एक और विवाद, दिलीप घोष बोले- मुस्लिम देशों में भी माइक पर नहीं दी जाती अज़ान

By अनुराग गुप्ता | Apr 08, 2022

नयी दिल्ली। हिजाब और हलाल मीट के बाद अब अजान मुद्दा देशभर में छाया हुआ है। अजान को लेकर उपजे विवाद पर अब पूरे देश के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों में भी अज़ान माइक पर नहीं दी जाती है। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए फैसला लिया जा सकता है। 

लाउडस्पीकर को किया जाए बंद

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की मांग की थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में राज ठाकरे ने कहा था कि अगर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजाना बंद नहीं किया जाता है तो उनके बाहर तेज ध्वनि में हनुमान चालीसा बजाने वाले लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Hijab Controversy: अलकायदा सरगना की तारीफ पर मुस्कान के पिता ने कहा- हम प्रेम एवं भाईचारे के साथ रह रहे हैं 

जिसके एक दिन बाद मनसे कार्यकर्ता ने मुंबई के असलफा इलाके में लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा बजाने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस ने मनसे कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया था। हालांकि रविवार की दोपहर मनसे कार्यकर्ता को छोड़ दिया गया था। इसके बाद सिंगर अनुराधा पोडवाल ने भी अजान को लेकर सवाल उठाया।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप