'कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा', आजाद के इस्तीफे पर बोले सुनील जाखड़, मेरी बातों पर गुलाम नबी ने लगा दी मुहर

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2022

चंडीगढ़। कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद का इस्तीफा कांग्रेस के अंत की शुरुआत है। दरअसल, कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई। इसी क्रम में भाजपा नेता सुनील जाखड़ का भी बयान सामने आया।

इसे भी पढ़ें: 'किसी बात पर उठकर चले जाना ठीक नहीं', आजाद के इस्तीफे पर बोले सलमान खुर्शीद, राहुल गांधी हमारे नेता हैं और रहेंगे 

कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने बताया कि ये कांग्रेस को अपनी कमजोरियों को देखने का समय है। क्यों आज इतने बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर गए? इस पर विचार करने के बजाय कांग्रेस एक ही बात कर रही है कि उन्होंने धोखा दिया है। मैंने जो-जो बातें कही थी उन सब पर गुलाम नबी आज़ाद साहब ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद का इस्तीफा अंत की शुरूआत है। ये सिलसिला चलता चला जाएगा। कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा।

आजाद बनाएंगे अपनी पार्टी

गुलाम नबी आजाद जी-23 समूह के प्रमुख नेता हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब वो पूर्णत: कांग्रेस से 'आजाद' हो गए। गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया और यह स्पष्ट किया कि वो जम्मू कश्मीर लौटेंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा के लिए वरदान हैं राहुल', आजाद के इस्तीफे पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा, सोनिया ने सिर्फ अपने बेटे को आगे बढ़ाने का किया काम 

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के समर्थन में कई और नेताओं ने भी कांग्रेस को अलविदा कहा। जिसमें जम्मू-कश्मीर के पीसीसी अध्यक्ष जी. एम. सरूरी समेत 5 पूर्व विधायक शामिल हैं। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद से पहले कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा। जिसमें कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार समेत इत्यादि शामिल हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत