अमर्यादित बयान पर बोलीं स्मृति, बदसलूकी के बाद आजम खान इस तरह नहीं जा सकते

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2019

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने लोकसभा में सपा सांसद आज़म खान की टिप्‍पणी पर आज कहा कि मेरे सात वर्ष के संसदीय कार्यकाल में मैंने ऐसा माहौल नहीं देखा। आजम सभी पुरूष सांसदों के नाम पर धब्बा हैं। स्मृति ईरानी ने कहा, बदसलूकी के बाद आजम खान इस तरह नहीं जा सकते। राजनीतिक विरोधों को किनारे रखते हुए फैसला लिया जाए। अगर महिला के साथ इस तरह की बदतमीजी बाहर होती तो पुलिस कार्रवाई करती। भावुक होते हुए स्‍मृति ने कहा कि ‘हम सदन के भीतर मुकदर्शक नहीं बन सकते।

मंत्री के नाते नहीं, सांसद के नाते नहीं बल्कि आम आदमी के नाते अपील है। सदन के विशेषाधिकार का इस्तेमाल किसी को बचाने के लिए नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजम खानइस्तीफे की बात कहकर ड्रामा कर रहे हैं। जिसके बाद रविशंकर प्रसाद ने स्मृति ईरानी का समर्थन करते हुए आजम को सदन से सस्पेंड करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती