आजमगढ़ सपा सरकार में अपराधियों का घर बन गया था : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

आजमगढ़/मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आजमगढ़ जिला सपा सरकार में ’आतंक और अपराधियों’ का घर बन गया था, जिससे जिले के युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने आजमगढ़ को विकास के माध्यम से एक नई पहचान दी। आजमगढ़ के सदर और सगड़ी विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आजमगढ़ को नई पहचान दे रही है।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण भारत केवल सहकारी व्यापार मॉडल के जरिये विकसित हो सकता है: आरएस सोढ़ी

योगी ने मऊ जिले के मधुबन, घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इन तीनों जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को गरीबों का हक छिनने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास की खातिर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दमदार सरकार बनाए जाने को जरूरी बताया। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी तीनों जनसभाओं में कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा, बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपये देंगे। इसके अलावा 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे। मुफ्त में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

मऊ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा, “पांच साल पहले मऊ की क्या स्थिति थी? उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधी राज्य से गायब हो गए हैं और अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर को बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब से जुड़े पांच तीर्थों का विकास किया है और लखनऊ में बाबा साहेब के नाम पर भव्य सांस्कृतिक केंद्र भी बन रहा है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार