इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

औरंगाबाद। पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और दो अन्य के खिलाफ एक ट्रैवल एजेंट के साथ 20 लाख 96 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजहर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वह आरोप लगाने वाले मोहम्मद शाहाब के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दानिश टूर्स एंड ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक शाहाब ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अजहर के निजी सचिव मुजीब खान के कहने पर अजहर और कुछ अन्य के लिये 20 लाख 96 हजार रूपये के अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट बुक कराये थे। 

इसे भी पढ़ें: क्या बीसीसीआई करती हैं महिला और पुरुष खिलाड़ियों के सैलरी में भेदभाव?

शाहाब ने आरोप लगाया कि आनलाइन भुगतान के वादों के बावजूद अभी तक कोई रकम नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भुगतान के बारे में पूछने पर खान के सहायक सुदेश अवाक्कल ने उन्हें ईमेल भेजा कि दस लाख 60 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये गए हैं लेकिन उन्हें कोई रकम नहीं मिली। शाहाब ने आईपीसी की धारा 420 (धोखेबाजी), 406 (विश्वास का आपराधिक हनन) और 34 (सामान्य आशय) के तहत अजहर, खान और अवाक्कल के खिलाफ शिकायत की है। अजहर ने हालांकि ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा ,‘‘ इस शिकायत में कोई दम नहीं है और सुर्खियों में आने के लिये ऐसा किया गया । मैं कानूनी सलाह लेकर सौ करोड़ रूपये का मानहानि का दावा करूंगा।’’

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर