न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले बोले अजहरुद्दीन, ईशान और अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मिलना चाहिए मौका

By अंकित सिंह | Oct 30, 2021

टी-20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से बुरी तरह से हार गया था। इसके बाद से टीम के चयन को लेकर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इन सबके बीच भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में अजहरुद्दीन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को हर हाल में जीतने के लिए उतरना होगा। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो सकता है क्योंकि उसके बाद भारत को अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया जैसी कमजोर टीमों से भिड़ना होगा। 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ समान एकादश उतार सकता है भारत

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की तर्ज पर भारतीय टीम प्रबंधन टी20 विश्व कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में समान एकादश उतार सकता है। एक हार के बाद टीम में बदलाव नहीं करने की आदत सीएसके की रही है। भारतीय टीम भी उसी एकादश पर भरोसा कर सकती है जिसे पाकिस्तान ने दस विकेट से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन से टीम संयोजन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं लेकिन समझा जाता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम संयोजन में धोनी की राय काफी मायने रखेगी। 

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच