राहुल के हिंदुत्व वाले बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, कहा- इतना बावला नहीं होना चाहिए

By अंकित सिंह | Dec 14, 2021

हिंदू और हिंदुत्व को लेकर देश में विवाद छिड़ा हुआ है। इसी कड़ी में अब नया नाम योग गुरु बाबा रामदेव का जुड़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पलटवार किया है। दरअसल, एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि व्यक्ति और व्यक्तित्व एक ही बात है। आप बोलोगे कि व्यक्ति अलग है और व्यक्तित्व अलग है... ए बावले। इतना तो पढ़ लेना चाहिए। इतना बावला नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को हिंदू और हिंदुत्व का अर्थ भी नहीं पता है। आपको बता दें कि रामदेव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिंदुत्व को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं।

इसे भी पढ़ें: राहुल का मोदी पर हमला, कहा- सदन में नहीं आते PM, लोकतंत्र चलाने का ये कोई तरीका नहीं

राहुल गांधी ने कहा, दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती उसी तरह दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। दो अलग शब्दों की। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। यह एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं। और इनका मतलब बिलकुल अलग है। मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि वह आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी हिंदू... गोडसे हिंदुत्ववादी। ...चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह है। पूरी जिंदगी वह सच को ढूंढने में निकाल देता है।

प्रमुख खबरें

Delhi वालों Miss न करें, सिर्फ कुछ दिनों के लिए खुला है ये Amazing Fish Immersive Show

भिंडी का चिपचिपापन होगा खत्म, South Indian महिला का ये Secret Kitchen Hack हुआ Viral

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार