खूब हो रही है प्रियंका और सोनिया गांधी के गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा? जानिए क्या है उसकी खासियत?

Priyanka Gandhi

दरअसल प्रियंका गांधी और कांग्रेस की इस नारे के जरिये उत्तर प्रदेश के महिला वोट बैंक पर नजर है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को साधना चाहती हैं,और इसीलिए यह नारा भी दिया गया है। इतना ही नहीं यूपी में लड़की हूं और लड़ सकती हूं

रविवार यानी बीते कल कांग्रेस की राजस्थान में एक बड़ी रैली हुई। यह रैली कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में की गई। इस महंगाई हटाओ महारैली में कांग्रेस के देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।  रैली में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही, बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। इसी रैली के बाद राहुल गांधी के हिंदुत्व और हिंदू वाले बयान की चर्चा भी खूब हो रही है।  लेकिन सोशल मीडिया पर एक चर्चा और है और वो है गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा।  आइए आपको बताते हैं क्यों है इस गुलाबी हैंडबैंड की चर्चा और किसने पहन रखा था यह गुलाबी हैंडबैंड?

 दरअसल रैली में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की मौजूदगी भी थी इन्होंने ही यह गुलाबी कलर का हैंड बैंड पहन रखा था इस हैंड बैंड की खास बात यह थी कि, इसमें लिखा था लड़की हूं और लड़ सकती हूं। दोनों ने ही यह हैंडबैंड पहन रखा था। और दोनों के ही बैंड पर यह लिखा था। लड़की हूं और लड़ सकती हूं प्रियंका गांधी का ही नारा है इसीलिए इसकी चर्चा भी खूब हो रही है।

 लड़की हूं और लड़ सकती हूं

 दरअसल प्रियंका गांधी और कांग्रेस की  इस नारे के जरिये उत्तर प्रदेश के महिला वोट बैंक पर नजर है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को साधना चाहती हैं,और इसीलिए यह नारा भी दिया गया है। इतना ही नहीं यूपी में  लड़की हूं  और लड़ सकती हूं क्रिकेट भी तैयार की गई है। हाल ही में इस नारे को लेकर कांग्रेस ने एक थीम सॉन्ग जारी किया है।  कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव बहुत अहम है और कांग्रेस इसके लिए मेहनत भी कर रही है।

 अब आते हैं राजस्थान की रैली में, रैली में प्रियंका गांधी ने भी और राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, आज मैं ऐसे लोगों से मिलने आई हूं जिनके परिवार वालों को इस सरकार के मंत्री के बेटे ने कुचला है। यह सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती। यह सरकार आपके लिए काम नहीं कर रही है। किसके लिए कर रही है? यह सरकार कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रही है। इस रैली में सोनिया गांधी ने अपना भाषण नहीं दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़