Baba Ramdev ने टैरिफ को लेकर Donald Trump पर साधा निशाना, California में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की

By एकता | Mar 09, 2025

योग गुरु और पतंजलि के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने भारत पर टैरिफ लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्रंप पर दुनिया में 'आर्थिक आतंकवाद' लाने का आरोप लगाया। रामदेव ने दावा किया कि ट्रंप बौद्धिक उपनिवेशवाद के एक नए युग की शुरुआत करके गरीब और विकासशील देशों को धमका रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: AIIMS में भर्ती उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की हालत स्थिर, हालचाल जानने पहुंचे PM Modi

दो महीने से भी कम समय पहले पदभार संभालने के बाद से ट्रम्प ने अमेरिका के तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों - मेक्सिको, कनाडा और चीन से आने वाले सामानों पर भारी आयात कर लगा दिया है। हालांकि, बातचीत के बाद ट्रम्प ने अमेरिकी वाहन निर्माताओं के लिए मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर अपने नए टैरिफ पर एक महीने की छूट दी। वह 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं।

अमेरिका में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की रामदेव ने निंदा की

रामदेव ने रविवार को कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की और कहा कि भारत को "धार्मिक आतंकवाद" पर लगाम लगाने के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'पूरी दुनिया इस धार्मिक आतंकवाद से पीड़ित है। सभी देशों के प्रमुखों को इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजने की जरूरत है और भारत को इसके लिए पहल करनी चाहिए।'

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी