योग गुरु बाबा रामदेव नेपाल में करेंगे टेलीविजन चैनलों की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

काठमांडू| योग गुरु बाबा रामदेव नेपाल में पतंजलि आयुर्वेद समूह के दो टेलीविजन चैनलों की शुरुआत करने तथा अन्य व्यापारिक परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को काठमांडू पहुंचे।

पतंजलि योगपीठ, नेपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रामदेव नेपाल के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण भी उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

बाबा रामदेव शुक्रवार को आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी की शुरुआत करेंगे। योग गुरु पतंजलि के कर्मचारियों केलिए बनाए गए आवास पतंजलि सेवा सदन के अलावा स्वदेशी समृद्धि कार्ड का भी उद्घाटन करेंगे।

रामदेव इस दौरान, पतंजलि आयुर्वेद समूह द्वारा विकसित की जा रही एक परियोजना का निरीक्षण करने के लिए पश्चिमी नेपाल के स्यांगजा भी जाएंगे।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet का बड़ा फैसला, दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष