बाबा रामदेव ने दी मोदी को चेतावनी, गौहत्या पर रोक का कानून बनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2018

जयपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि गौ तस्करी रोकने में पुलिस और प्रशासन को जितनी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, वह नहीं होने के कारण गौरक्षकों को सड़कों पर आना पड़ता है। रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आये रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवैध तरीके से जो लोग गायों को कत्लखानों में कटवातें है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कुछ गौ रक्षक ज्यादती कर देते हैं जिनके चलते 90 प्रतिशत गौरक्षकों की छवि धूमिल होती है।

बाबा रामदेव ने कहा कि गौ हत्यारों के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। गौ हत्यारों को प्रोत्साहन क्यों मिलता है, यह कतई नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कत्लखाने का लाइसेंस भी ले रखा है, और उनका परिवहन कर रहा है तो हम इसके पक्षधर नहीं है।

 

पूर्ण गौ हत्या रोकने की पैरवी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त और गौ भक्त देश में और कौन होगा। उन्हें केन्द्र में पूर्ण गौहत्या रोकने का कानून बनाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि चार सालों में केन्द्र ने अभी तक कानून नहीं बनाया है और हम ऐसा कानून बनने की उम्मीद लगाये बैठै हैं।

 

उन्होंने देश में घुसपैठियों के एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि एक भी आदमी अवैध तरीके से भारत में नहीं रहना चाहिए चाहे वह बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या फिर अमेरिका का क्यों न हो। भारत में करीब तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे लोग कितनी बड़ी हानि देश की अंखडता, एकता और सम्प्रभुता के लिये कर सकते हैं जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana