रीवा सर्किट हॉउस में बाबा ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, पुलिस जुटी जांच में

By सुयश भट्ट | Mar 30, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में रीवा जिले के सर्किट हाउस में शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। रीवा के नामी समदड़िया बिल्डर्स के कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आए कथा वाचक पर नाबालिग के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बाबा के चेले को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद बाबा फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, भोपाल से होगी शुरुआत 

वहीं बंद कमरे में बाबा और उसके सहयोगियों ने जमकर शराब पी और नाबालिक लड़की को भी पिलाई। जिसके बाद सहयोगियों ने कमरा बंद करके लड़की को बाबा के हवाले कर दिया। इसके बाद बाबा ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बाबा के सहयोगी नाबालिग को छोड़ने ले जा रहे थे। रास्ते में लडकी को अपना कोई परिचित दिखा तो वह कार से कूद गई। और परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई।

नाबालिग की शिकायत पर बाबा सहित कई आरोपियों पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने बाबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि खुद बाबा और उसके अन्य सहयोगी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:PM Modi at BIMSTEC Summit | पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संबोधन में कही ये बातें 

जानकारी मिली है कि आरोपी सीताराम दास बाबा पिछले कुछ महीने से रीवा में लगातार सक्रिय रहा है। हाल के दिनों में जिले के आला अधिकारी और राजनेताओं सहित कई बिल्डरों से उसके मेल-मिलाप की खबरें सुर्खियों में रही हैं।

वहीं 30 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रीवा दौरा है। वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके एक दिन पहले इस घटना के सामने आने से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर