Baba Vanga Prediction: पहले भी सच हो चुकी हैं कई भविष्यवाणियां, 2023 में हुआ कुछ ऐसा तो मच जाएगा कोहराम

By एकता | Dec 12, 2022

बाबा वेंगा, एक भविष्यवक्ता थे, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। बाबा ने मरने से पहले 5079 तक के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जिन्हें हर साल के अंत में एक-एक कर रिवील किया जाता है। हाल ही में बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए की गई भविष्यवाणियां लोगों के सामने उजागर की गयी, जिनकी वजह से दुनियाभर में खौफ का माहौल है। दरअसल, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के कहा गया है कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। इसके अलावा भविष्यवाणी में कहा गया है कि इस साल जैविक हथियार के इस्तेमाल से अधिक संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। बाबा वेंगा की अगले साल को लेकर की गई भविष्यवाणियों की वजह से लोगों में खौफ का माहौल है, क्योंकि आज से पहले बाबा की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। चलिए हम बाबा की उन भविष्यवाणियों के बारे में आपको बताते हैं, जो सच हुई हैं।

- दुनियाभर में तापमान में कमी आएगी, इसकी वजह से कई देशों में टिड्डियों के हमले होंगे।

- भारत में टिड्डियों के हमले का जिक्र और इस वजह से भुखमरी की बात कही गयी थी।

- भारत में इस साल कई राज्यों में टिड्डियों ने हमला किया, जिसकी वजह से करोड़ो की फसलों को नुकसान हुआ।

इसे भी पढ़ें: Social Media पर छाया बिहार का 'Kaidi Chai Wala', जेल में बैठकर चुस्किया ले रहे लोग

बाबा वेंगा की 2022 के लिए भविष्यवाणियां, जो सच हुई

- दुनियाभर के कई देशों में पानी के संकट का जिक्र किया गया था।

- पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने अपने लोगों को पानी कम इस्तेमाल करने को कहा था।

- ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की भविष्यवाणी की गयी थी।

- ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में आ गए थे, लोगों को काफी नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Viral Video । बिना माचिस के हवन कुंड में जलाई आग, पंडित का चमत्कारी कारनामा देख हैरान रह गए लोग

बाबा वेंगा की 2023 के लिए भविष्यवाणियां

- वेंगा ने कहा, इस साल से बच्चे लैब में विकसित होंगे, माता-पिता बच्चों का  जेंडर और रंग तय कर सकेंगे।

- एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका हो सकता है।

- कोई देश जैविक हथियारों से हमला कर सकता है, कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत