पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा खेल विभाग के उपनिदेशक पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

चंडीगढ़। पहलवान बबीता फोगाट ने बुधवार को हरियाणा के खेल एवं युवा विभाग में उपनिदेशक पद से ‘‘आवश्यक कारणों’’से इस्तीफा दे दिया। फोगाट ने अपना इस्तीफा हरियाणा के खेल और युवा मामलों के विभाग के प्रधान सचिव को भेजा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उनका इस्तीफा आज प्राप्त हुआ।’’ अपने इस्तीफा में फोगाट ने कहा कि हाल ही में वह विभाग में आई थीं लेकिन ‘‘आवश्यक कारणों’’ से वह सरकारी सेवा में बने रहने में अक्षम हैं। फोगाट से फोन पर संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके निकटवर्ती सूत्रों ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में पूरा समय देना चाहती हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा के लिए सोनीपत के बरोदा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार करेंगी। गौरतलब है कि फोगाट ने 2019 में राज्य के दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और हार गई थीं। बबीता फोगाट प्रख्यात कुश्ती कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं।

प्रमुख खबरें

Florida में Learjet 60 विमान क्रैश, सभी 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी का राजघाट से रामलीला मैदान तक समर्थन मार्च, विपक्षी प्रदर्शन के बीच दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

Andhra Pradesh के 100 शहरी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण, SEC ने शिकायतों पर दिए जांच के आदेश

CAA के तहत बंगाल में 31 दिसंबर तक ढाई लाख लोगों को नागरिकता, Suvendu Adhikari का दावा