Jahangirpuri Violence: बबीता फोगाट का विवादित बयान, दंगा फैलाने वाले समाज का सब जानते हैं नाम

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर देश में खूब राजनीति हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने एक विवादित बयान ट्वीट कर दिया है। अपने ट्वीट में बबीता फोगाट ने लिखा कि हिन्दू समाज कभी भी दंगे नही करता है। दंगे करने वाले समाज का नाम और समाज की पहचान सभी को है। तब उमर खालिद, शरजील इमाम, ताहिर हुसैन और अब अंसार, सलीम, इमाम शेख़, दिलशाद, अहीद, असलम… आपको बता दें कि दिल्ली का जहांगीरपुर लगातार सुर्खियों में है। 16 अप्रैल यानी कि हनुमान जयंती के दिन यहां पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा के बाद अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए 14 टीमों का गठन किया है। बबीता फोगाट ने कांग्रेस पर भी जमकरनिसाना साधा। बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिका कि बुलडोजर की कार्रवाई पर SC ने रोक लगाई। कांग्रेसी वकील कपिल सिब्बल ने जमीयत उलेमा ए हिंद, बांग्लादेशी घुसपैठियों, हनुमान भक्तों पर गोली चलाने वाले अंसार जैसे लोगों का पक्ष रखा। मैं कांग्रेस से पूछना चाहती हूं कि हमेशा आतंकवादियों का बचाव क्यों करते हो? उन्होंने आगे लिखा कि क्रोनोलॉजी समझिए- 1.टुकडे गैंग वामपंथी वृदा करात का जहांगीरपुरी जाकर दंगाइयों को गले लगाना। 2.कांग्रेस कपिल सिब्बल का SC में दंगाइयों को बचाना आम आदमी पार्टी के नेताओं का दंगों में शामिल होना। दंगा करवाने और दंगाइयों को संरक्षण देने के लिए यह एक ‘गैंग’ है जो काम करती है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।