ट्वीट कर बबीता फौगाट ने दी अपने होने वाले हमसफर की जानकारी, विवेक सुहाग से करेंगी शादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

भिवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। बबीता भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने ट्वीट कर अपने हमसफर के बारे में जानकारी दी है। झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक सुहाग का परिवार नजफगढ़ में रहता है।

बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। नवंबर के अंतिम या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बबीता और विवेक शादी के बंधन में बंधेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बैकअप खिलाड़ियों के रूप में इंग्लैंड में ही रहेंगे रिजवान और आबिद

चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की बबीता फोगाट ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के आधार पर सरकार ने बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर : एसआई: बनाया था। एसआई बनने के बाद भी वह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए लगातार पदक जीत रही हैं।

प्रमुख खबरें

UP: अटल जी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश में तनाव बरकरार, समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Assam: PM Modi ने बताया SIR का असली उद्देश्य, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

ट्रंप से समझौते के लिए पारित किया SHANTI विधेयक, कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप