बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में शिवसेना ने लिखा संपादकीय, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह से पहले बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला खारिज होना राम जन्मभूमि आंदोलन के “शहीदों” को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘‘सामना” में एक संपादकीय में कहा, “जब आप स्वीकार करते हैं कि (मुगल शासक) बाबर आक्रमणकारी था तो बाबरी मामले का कोई मतलब नहीं रह जाता है।” इसमें कहा गया कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने के बावजूद, सीबीआई ने अदालत में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले को जारी रखा हुआ है और “राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता” लालकृष्ण आडवाणी मामले में एक आरोपी के तौर पर पेश होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद मामला: कल्याण सिंह ने कहा- कांग्रेस के इशारे पर दर्ज हुआ मुकदमा 

शिवसेना ने कहा कि जिस दिन बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, उस दिन विश्व ने कई “योद्धाओं’ के चेहरे डर से काले पड़ते देखे थे। शिवसेना ने दावा किया, “तत्कालीन भाजपा उपाध्यक्ष सुंदर सिंह भंडारी ने कहा था कि यह हमने यह नहीं किया, यह शिवसेना का काम है।” उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने कहा, “इसपर, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने गरजते हुए कहा था कि अगर उनके सैनिकों ने यह किया भी है, तो उन्हें उनपर गर्व है।” अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ‘कार सेवकों’ ने छह दिसंबर, 1992 को गिरा दिया था। उनका दावा था कि प्राचीन राम मंदिर उसी स्थल पर बना हुआ था। आडवाणी और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी उस वक्त राम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया