बाबरी मस्जिद मामला: कल्याण सिंह ने कहा- कांग्रेस के इशारे पर दर्ज हुआ मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में तत्कालीन केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर सोमवार को आरोप लगाया कि उसके इशारे पर मुकदमा चलाया गया और राजनैतिक विद्वेष के चलते उन्हें गलत फंसाया गया। बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश होने के बाद अदालत परिसर से निकलते हुए कल्याण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी इसलिए राजनीतिक विद्वेष के कारण मेरे उपर निराधार और गलत आरोप लगाकर केन्द्र सरकार के इशारे पर मुकदमा चलाया गया। 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई