बाबूलाल मरांडी की घर वापसी, 17 फरवरी को JVM का भारतीय जनता पार्टी में होगा विलय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

रांची। बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)(झाविमो) ने मंगलवार को 17 फरवरी को भाजपा में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की। झाविमो के अध्यक्ष मरांडी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

 

मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों--प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी। झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी।

इसे भी पढ़ें: चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके: दिग्विजय

यादव एक ही पखवाड़े में झाविमो से निकाले जाने वाले दूसरे पार्टी विधायक थे। उससे पहले तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया गया था। झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। यादव और तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal