Chhattisgarh के रायगढ़ जंगल में हाथी के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने दी सूचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में वन विभाग ने हाथी के बच्चे का शव बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत कया गांव के जंगल वन विभाग ने हाथी के बच्चे का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी की शाम स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि वन क्षेत्र में हाथी का बच्चा मृत पड़ा है।

प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि अत्यधिक ढलान वाले क्षेत्र में गिरने के दौरान वह दो बड़ी चट्टानों के बीच की दरार में फंस गया, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आई और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास अभी भी हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिस कारण क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन अमले को दें।

प्रमुख खबरें

भारत का कर्जा उतार रहा मालदीव, 50 मिलियन डॉलर का ट्रेजरी बिल जारी

योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार, भाजपा नेतृत्व की मंशानुरूप करेगा 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की नैय्या पार?

SRH की शर्मनाक हार के बाद कप्तान Pat Cummins पर एक्शन, Slow Over-Rate के लिए BCCI ने दी सज़ा

ऐसा खेल खेल रहा...भारत का नाम लेकर नेतन्याहू का पाकिस्तान पर बहुत बड़ा खुलासा