बेबीलोन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अपनी जगह बनायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2019

बगदाद। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने इराक की तीन दशक की जद्दोजेहद के बाद विशाल क्षेत्र में फैले प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया। इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है।

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर फरात नदी के तट पर स्थित यह शहर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन प्राचीन बेबीलोनियन साम्राज्य का केंद्र था। यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति में मतदान से पहले इराक के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘बेबीलोन के बगैर प्राचीन धरोहर का क्या मतलब है? प्राचीनतम बेबीलोन के बगैर कैसे मानवता का इतिहास बताया जाएगा?

इसे भी पढ़ें: करतारपुर गलियारे का 80 फीसदी निर्माण कार्य हुआ पूरा, वरिष्ठ इंजीनियर ने दी जानकारी

बेबीलोन और 34 अन्य स्थलों पर विचार करने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू में इस समिति की बैठक हुई थी। वैसे समिति ने इराक की आपत्ति के बाद बेबीलोन को संकट में घिरा विश्व धरोहर घोषित नहीं किया। 

प्रमुख खबरें

BJP Candidate List: पूनम महाजन का टिकट कटा, BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से 26/11 केस के वकील पर लगाया दांव

ED के समन की अनदेखी करने के मामले में ‘AAP’ विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत मिली

Whatsapp ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, अगर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो भारत में आपना काम बंद कर दूंगा

Bihar के पश्चिम चंपारण जिले में बारातियों को ले जा रही जीप ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत