बच्चन परिवार ने धूमधाम से मनाया Big B का 80वां जन्मदिन, श्वेता बच्चन ने शेयर की तस्वीरें

By एकता | Oct 12, 2022

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर से फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा भी हुए। माया नगरी की गलियों में भी बिग बी के जन्मदिन की अलग ही धूम देखने को मिली। बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को बधाई देते नजर आएं। वहीं बच्चन परिवार ने भी बिग बी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीरें सामने आ गयी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 14 के सेट पर अमिताभ बच्चन को अभिषेक ने दिया सरप्राइज, मां-बेटे ने पिता को कर दिया इमोशनल, Video

लुक की बात करें तो बिग बी ने मल्टी कलर का कुर्ता और पजामा पहना हुआ है और श्वेता ऑउटफिट के मामले में अपने पापा के साथ ट्विनिंग करती दिख रही हैं। उन्होंने भी मल्टी कलर का कुर्ता पहना है। वहीं जूनियर बच्चन ने पीले रंग का कुर्ता केरी किया हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। श्वेता बच्चन बच्चन द्वारा शेयर की गई बिग बी के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अभिनेता के फैंस उनकी तस्वीरें देखकर काफी खुश हैं और सभी उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन