कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- प्रज्ञा ठाकुर MP आएंगी तो जिंदा जला देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली।

इसे भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर को स्पष्ट करना चाहिए कि गोडसे ''देशभक्त'' नहीं है, वह आतंकवादी और गांधी का हत्यारा है: ओवैसी

दांगी ने कहा, ‘प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी (यहां) आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।’’ सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’’ दांगी ने कहा कि असल में उनके कहने का मतलब यह था कि राजगढ़ जिले के लोग उनका (प्रज्ञा) बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं और सत्य एवं अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किएं हैं, उन पर हम विश्वास करते हैं।”

प्रमुख खबरें

Hathras: पोती से दुष्कर्म का 70 वर्षीय आरोपी दादा गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

प्रतापगढ़ में भतीजे को बचाने नाले में कूदे चाचा की भी मौत, Rescue Operation जारी

Bangladesh नए Defence Pact में शामिल होने को तैयार, सऊदी-पाक-तुर्किये गठबंधन पर ढाका की नजर

AFT ने Poonch मामले में पूर्व कमांडर की याचिका खारिज की, सैन्य अनुशासन जरूरी