कश्मीर के बादामवारी बाग में खिले फूलों को देखने देशभर से आ रहे हैं पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Mar 15, 2022

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है क्योंकि यहाँ प्रकृति ने अनुपम सौंदर्य लुटाया है। कश्मीर का हर कोना आपका मन मोह लेने की क्षमता रखता है। ठंड कुछ कम होते ही वसंत के मौसम में पर्यटक एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। श्रीनगर के ऐतिहासिक बादामवारी उद्यान में इन दिनों पर्यटकों की तादाद बढ़ गयी है। बादामवारी बाग में इस मौसम में बादाम के पेड़ों पर फूल खिलते हैं जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। दरअसल कश्मीर में एक चलन है कि सुहावने मौसम का स्वागत श्रीनगर के इसी बादामवारी बाग से किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

Shreyas Iyer के शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से हराया

Tamil Nadu और पुडुचेरी की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 80% से ज्यादा वोटिंग