Gen-Z को पॉवर, विकसित भारत की ऊंची उड़ान का आधार, बजट कितना ऐतिहासिक, खुद PM मोदी से जानें

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है।  बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी-मीरा नायर, मस्क का जिक्र, 2000 वीडियो, एपस्टीन फाइल्स की पूरी सच्चाई क्या है?

भारत ने कई महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते किए हैं, जिन्हें अक्सर "सभी समझौतों की जननी" कहा जाता है। युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्यमों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए बजट में महत्वपूर्ण उपाय पेश किए गए हैं। इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी sunrise sectors को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है। दुनिया के एक trusted democratic partner और trusted quality supplier के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़ी-बड़ी trade deals भारत ने की हैं, Mother of all deals का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Union Budget 2026 पेश, वित्त मंत्री ने बताया Vikasit Bharat का रोडमैप, स्थिरता पर दिया पूरा जोर

पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करता है। भारत के 14 लाख नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह लाखों देशवासियों का संकल्प है। यह बजट विश्वास आधारित शासन और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे की परिकल्पना को दर्शाता है। यह एक विशिष्ट बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है, साथ ही उच्च पूंजीगत व्यय को मजबूत आर्थिक विकास के साथ संतुलित करता है। 


प्रमुख खबरें

WFI का बड़ा एक्शन: WADA नियमों के उल्लंघन पर Vinesh Phogat की वापसी पर लगी रोक

Lionel Messi का डबल धमाका, Inter Miami को दिलाई जीत और MLS में रचा नया इतिहास

El Clásico का महामुकाबला: Barcelona खिताब पक्का करने उतरेगी, Real Madrid के सामने लाज बचाने की चुनौती।

Chennai में क्रिकेट और राजनीति का Super-Day, CSK की Fans से अपील- स्टेडियम में Politics नहीं!