दिशाहीन, इसमें कुछ नहीं है, बंगाल को आवंटन में नजरअंदाज किया... केंद्रीय बजट पर ममता बनर्जी का तीखा रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Feb 01, 2026

बजट पेश होने से पहले, आम आदमी से लेकर बाजार विशेषज्ञों तक, सभी के मन में कई तरह की अपेक्षाएं होती हैं। लोक लुभावनी घोषणा का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही होती है। पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का आम बजट पेश किया। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर तमाम बीजेपी नेताओं ने बजट की सरहाना की और इसे दूरदर्शी बताया। वहीं  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे दिशाहीन बताया। केंद्रीय बजट 2026-27 दिशाहीन है, इसमें दूरदर्शिता का अभाव है और बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इसमें शिक्षा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया गया है और इसने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। उन्होंने केंद्र पर जानबूझकर पश्चिम बंगाल को आवंटन में नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में हार की आशंका के चलते राज्य को दरकिनार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: हुमायूं कबीर के 'Hate Speech' कबूलनामे पर BJP का वार, यह TMC का Plan B है

सीतारामन ने विदेश यात्रा पर लगने वाले कर (TCS) में भी भारी कमी की घोषणा की। उन्होंने विदेशी पर्यटन पैकेजों की बिक्री पर TCS दर को घटाकर 2 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा। वर्तमान में TCS दरें 5 प्रतिशत और 20 प्रतिशत हैं। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि 2 प्रतिशत की घटी हुई दर बिना किसी राशि की सीमा के लागू होगी, जिससे विदेशी यात्रा लेनदेन करदाताओं के लिए सरल और कम बोझिल हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन