बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के किए दर्शन, कहा- बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं

By अंकित सिंह | Jul 13, 2023

भारत की शीर्ष बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस समय अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर में हैं। राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। साइना नेहवाल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं, जिन्हें उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना की और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सबसे छोटे बालटाल मार्ग के माध्यम से गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के 'दर्शन' किए।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir राजमार्ग बंद, मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए कोई जत्था जम्मू से रवाना नहीं होगा

1,46,508 तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन

एक जुलाई से अब तक कुल 1,46,508 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 9200 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बृहस्पतिवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के साढ़े तीन बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 194 वाहनों के काफिले में 6,035 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए निकले जबकि 3,206 तीर्थयात्रियों को लेकर 112 वाहनों का काफिला बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक