बदरुद्दीन अजमल की मुस्लिम समुदाय से अपील, बकरीद पर न दें गायों की कुर्बानी, सनातन धर्म इसे एक पवित्र प्रतीक के रूप में पूजता है

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2022

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिम समुदाय से 10 जुलाई को मनाई जाने वाली ईद अल-अधा (बकरीद) त्योहार के दौरान गायों की बलि देने से बचने का आग्रह किया। असम के धुबरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और जमीयत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हिंदू गायों को एक मां के रूप में पूजते हैं और इसलिए किसी को भी इसे नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मामले की फिर से सुनवाई, मुस्लिम पक्ष रखेगा दलीलें

भारत के सबसे बड़े इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद ने भी जनता से दो साल पहले ईद पर गायों की कुर्बानी से बचने की अपील की है, और मैं वही दोहरा रहा हूं, कृपया गायों की बलि न दें। बता दें कि मुस्लिम धर्म में पवित्र माह रमजान के 70 दिन बाद बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है। इसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जानते हैं। इस साल भारत में बकरीद का त्यौहार 10 जुलाई मनाया जाएगा। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी