बघेल ने सोनिया और प्रियंका से मुलाकात की, उप्र चुनाव एवं कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की, जिस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता: ईरानी ने प्रियंका के नारे पर किया कटाक्ष

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं, खासकर प्रियंका गांधी के साथ बघेल की मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

इसके अलावा संगठन एवं छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर भी बातचीत हुई। बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और वह इन दिनों प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ राज्य में चुनाव संबंधी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें: जिन्ना विवाद पर अखिलेश की किताब फिर पढ़ने की सलाह, भाजपा ने पूछा- हिंदुस्तान की या पाकिस्तान की

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी