Baharaich Voilence: जु्म्मे की नमाज के लिए बेहद टाइट है सिक्योरिटी, बाहरी लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध

By रितिका कमठान | Oct 18, 2024

उत्तरप्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के बाद हालात काफी गंभीर बने हुए है। बहराइच में ही हिंसा के बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था काफी तगड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के लिए यहां रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। नमाज के दौरान होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।

वहीं मुख्यमंत्री ऑफिस भी लगातार पुलिस और जिला प्रशासन के संपर्क में बना हुआ है। इसके लिए कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। वीडियो फुटेज के जरिए ही उपद्रवियों की पहचान हो रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर को हुई साम्प्रदायिक हिंसा के पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ भारत—नेपाल सीमावर्ती नानपारा कोतवाली क्षेत्र में सरयू मुख्य नहर के निकट हाड़ा बसेहरी में हुई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को महाराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में आज बहराइच पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद फ़हीम, मोहम्मद तालिब उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजाल हैं। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को एक युवक की हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस फहीम और तालिब की निशानदेही पर उन्हें लेकर गई तो उन्होंने वहां रखे हथियारों से पुलिस दल पर गोलियां चलायीं। कुमार ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में दोनों को गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!