फिल्म आदिपुरुष के लिए बाहुबली प्रभास ने बदला अपना लुक! नयी वीडियो पर डाले नजर

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2021

सिनेमा के बाहुबली प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म जाठी रत्नालू का ट्रेलर लॉन्च किया। इसके साथ ही वो ट्रेलर पर अपने विचार भी शेयर कर रहे हैं। अनुदीप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवीन पोलीशेट्टी, प्रियदर्शी और फारिया अब्दुल्ला हैं। ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया जिसमें मुंबई में प्रभास के साथ फिल्म की टीम को देखा जा सकता है। वीडियो में प्रभास एक ट्विस्टेड मूंछ के साथ एक नया लुक देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से IT अफसरों ने की पूछताछ, जानें खबर की पूरी डिटेल 

वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, प्रभास के प्रशंसक उनके नए रूप के बारे में चर्चा करने लगे। वीडियो में प्रभास को बेज टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने देखा जा सकता है। सबका ध्यान आकर्षित करने वाली फिल्म साहो के अभिनेता की मूँछें और पतले शरीर को देखकर सब फैंस जानना चाहते हैं कि ये लुक आखिर क्यों?

प्रभास के कई प्रशंसकों ने उनके नए लुक में अभिनेता के कुछ स्क्रीनशॉट को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कथित तौर पर, प्रभास इस लुक को ओम राउत के आदिपुरुष के लिए तैयार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर