बैजयंत पांडा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया। पांडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वे बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद रह चुके हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैजयंत जे पांडा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नियुक्त किया।

 

पांडा पूर्व में ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। पांडा बीजेडी के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार किए जाते थे। पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया था। इसके बाद मई 2018 में पांडा ने बीजेडी छोड़ दी थी।

 

इसे भी पढ़ें: जेटली ने नरेन्द्र मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तक का किया लोकार्पण

 

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है और भाजपा को उम्मीद है कि पांडा की मौजूदगी से ओडिशा के तटीय इलाके में उसकी स्थिति मजबूत होगी। पांडा ओडिशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते है।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana