Bajaj-Triumph की नई बाइक अगले साल होगी लॉन्च, मिलेगा 800 CC का इंजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

पुणे। बजाज ऑटो और ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड ट्रायंफ ने देश में मध्यम श्रेणी (200 से 800सीसी)की मोटरसाइकिलों की नयी श्रृंखला के विनिर्माण के लिए वैश्विक भागीदारी की है। दोनों कंपनियों ने अगस्त 2017 में इस भागीदारी की घोषणा की थी। यह वैश्विक भागीदारी बिना इक्विटी हिस्सेदारी वाली है। 

ट्रायंफ मोटरसाइकिल के मुख्य वाणिज्य अधिकारी पॉल स्ट्रोउड ने यहां कहा कि नये ब्रांड के तहत विनिर्मित मोटरसाइकिल 2022 से उपलब्ध होंगे। इनकी कीमतें दो लाख रुपये से कम होंगी। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा कि ट्रायंफ ब्रांड दुनिया भर में ऐतिहासिक है।

इसे भी पढ़ें: 71वें गणतंत्र दिवस पर कामधेनु पेंट्स का आया यह दिलचस्प कॉन्टेस्ट

अत: हमें इस बात का भरोसा है कि भारत व अन्य उभरते बाजारों में इन नये उत्पादों को लेकर भारी उत्सुकता रहेगी। ट्रायंफ मोटरसाइकिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक ब्लूर ने कहा कि इस भागीदारी के जरिये सामने आने वाले उत्पाद युवाओं को आकर्षित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Telecom Sector को बड़ी राहत! Bombay High Court ने Airtel-Vi का अतिरिक्त Spectrum शुल्क किया रद्द

भारती फुलमाली का बल्ला गरजा, Shreyanka-Radha की फिरकी में फंसी West Indies, भारत की शानदार जीत

Sunil Gavaskar भी हुए Manav Suthar के मुरीद, 6 Wickets वाले प्रदर्शन को बताया शानदार।

पेट्रोल से ₹20 सस्ता E-85 Fuel लॉन्च, Hardeep Singh Puri बोले- जनता को मिलेगी बड़ी राहत।