बजाज ऑटो की खुदरा बिक्री दिसंबर में तीन प्रतिशत घटी, कंपनी ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

मुंबई। दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो की कुल खुदरा बिक्री दिसंबर 2021 में तीन प्रतिशत घटकर 3,62,470 इकाई की रह गई। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उसने इससे पिछले वर्ष, इसी महीने में कुल 3,72,532 इकाई की बिक्री की थी। बजाज के अनुसार कंपनी की घरेलू बिक्री हालांकि दिसंबर 2021 में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,45,979 इकाई पर पहुंच गई, जो दिसंबर 2020 में 1,39,606 इकाई थी। कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री समीक्षाहीन महीने में छह प्रतिशत घटकर 3,18,769 इकाई की रह गई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में