Prabhasakshi NewsRoom: गुजरात चुनावों से पहले जागा कांग्रेस का मुस्लिम प्रेम, संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का बताया

By नीरज कुमार दुबे | Jul 22, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मुस्लिम प्रेम एक बार फिर सामने आ गया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा है कि देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। यही नहीं कांग्रेस की गुजरात इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष कादिर पीरजादा और अन्य नेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में जिस तरह मुस्लिमों को एकजुट होने और अपना हक लेकर रहने की सीख दी गयी उससे लग रहा था कि यह सम्मान समारोह नहीं बल्कि कुछ और था। बहरहाल, जगदीश ठाकोर के बयान पर बवाल के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और गुजरात कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हज हाउस का पोस्टर लगा दिया। यही नहीं कांग्रेस कार्यालय के बाहर दीवार पर कालिख भी पोत दी गयी। मामला गर्माते देख मौके पर पुलिस पहुँची और स्थिति को काबू में किया।

इसे भी पढ़ें: ED ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, दूसरे दौर की पूछताछ के लिए 25 जुलाई को बुलाया

जगदीश ठाकोर के विवादित बयान की बात करें तो उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से कांग्रेस का समर्थन करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी नेतृत्व से मांग करेंगे कि मुसलमानों के लिए घोषणापत्र अलग से बनाया जाए। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि आप सब जानते हैं कि दंगों से भाजपा को फायदा हुआ इसलिए उनके जाल में नहीं फंसना है। उन्होंने मुसलमानों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और अपनी विचारधारा कभी नहीं बदलेगी। उन्होंने मुसलमानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके वोट बंटने नहीं चाहिए।

गुजरात में कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों से सत्तारुढ़ भाजपा के ‘कुटिल’ एजेंडे को हराकर आगामी राज्य चुनावों में पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा कि वह मैदान में नए प्रवेशकों- एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी के प्रचार से गुमराह नहीं हों क्योंकि ऐसा करने से उसके मत बंट जाएंगे और अंततः सत्ताधारी पार्टी को मदद मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने इन दोनों ही पार्टियों को भाजपा की बी टीम बताया।

इसे भी पढ़ें: जयराम रमेश का दावा- ED के पास पूछने के लिए नहीं थे सवाल, इसलिए सोनिया गांधी को जाने की दी अनुमति

दूसरी ओर, विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ने उसे रसातल पर पहुंचाया, कांग्रेस को रह रह कर उसी की याद सता रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को दोयम दर्जे का मानने वाली पार्टी की प्राथमिकता में गला काट गैंग ही तो रहेगी!!

प्रमुख खबरें

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक

Suvendu Adhikari केस में पुलिस को नहीं मिला आपत्तिजनक सामान, High Court में दी रिपोर्ट

Cockroach Home Remedies: Kitchen में लहसुन और तेजपत्ता भगाएंगे छिपकली व Cockroach, केमिकल स्प्रे से बचें