Karnataka: कांग्रेस के घोषणापत्र पर आई बजरंग दल की प्रतिक्रिया, कहा- पार्टी ने धर्म के नाम पर समाज को बांटा

By अंकित सिंह | May 03, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस के घोषणापत्र पर बवाल जारी है। कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इसी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र पर बजरंग दल की भी प्रतिक्रिया आई है। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया और उसमें बजरंग दल को पीएफआई से जोड़ा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि वे समाज के विकास और लाभ के लिए काम करने वाले दल की तुलना कई आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले समूह से कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कांग्रेस मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन की बात से भड़की बीजेपी, कहा- इस घोषणा से 20 सीटें से नीचे चली गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने के लिए सोमवार को मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल पर निशाना साधा। उन्होंने इसे भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को ताले में बंद करने की कोशिश करने का कांग्रेस का प्रयास करार दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले भगवान राम को ताले में बंद कर दिया और अब वह ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने वालों को ताले में बंद करना चाहती है। मोदी ने कांग्रेस पर यह हमला विपक्षी पार्टी द्वारा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने के कुछ ही घंटों के भीतर किया। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात