यूपी के सीतापुर में बजरंग मुनि गिरफ्तार, महिलाओं के खिलाफ किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में महंत बजरंग मुनि दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी सीतापुर एसपी आरपी सिंह ने दी।महंत बजरंग मुनि दास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि नफरत भरा भाषण और ‘‘बलात्कार की धमकी’’ देने के मामले में बजरंग मुनि ने पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के कुछ घंटों बाद माफी मांग ली थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मुनि को अपने अपमानजनक बयानों के लिए महिलाओं से माफी मांगते हुए सुना गया। वीडियो में वह कहते हैं, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं इसके लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। इससे पहले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीतापुर जिले में मुस्लिम महिलाओं से बलात्कार की खुली धमकी देने वाले एक कथित महंत को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने पर सवाल उठाए थे। सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, भाईचारे और सद्भावना की सबसे बड़ी दुश्मन भाजपा सरकार। सीतापुर में धर्म विशेष की महिलाओं को पुलिस की मौजूदगी में रेप की धमकी देने वाले आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होना घोर निंदनीय है। पुलिस अब तक क्यों है खाली हाथ ? जवाब दे सरकार। पार्टी ने इसी ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा है कि आखिर ऐसी भड़काऊ टिप्पणी करने वाले महंत पर बुलडोजर कब चलेगा।

प्रमुख खबरें

Nothing का नया धमाका! 6000mAh बैटरी वाले 5G Phone (4b) की Sale कल से, जानें कीमत और Features

Evil Dead Full Movie Review | ज्यादा खून-खराबा, डर कम... फिल्म ने Gore को ही समझ लिया हॉरर

गलत, बेबुनियाद और मिसलीडिंग...India US Trade Deal पर आ गई सबसे बड़ी खबर, पीयूष गोयल ने रॉयटर्स की रिपोर्ट पर जानें क्या कहा?

Bihar Politics: Bankipur उपचुनाव में JJD प्रत्याशी Veena Manvi गिरफ्तार, भड़के Tej Pratap Yadav