No Oven? No Problem! इस जुगाड़ से अब घर की कढ़ाई में बनाएं Brownie Cookies

By एकता | Jun 22, 2026

हममें से ज्यादातर लोग घर पर गरमा-गरम कुकीज बेक करने का प्लान तो बड़े जोश के साथ बनाते हैं, लेकिन जैसे ही याद आता है कि घर में ओवन नहीं है, तो सारा मूड खराब हो जाता है और हम उस प्लान को कैंसिल कर देते हैं। सच में, यह बहुत ही सैड और दिल तोड़ने वाली बात है!

ब्राउनी बैटर के लिए क्या-क्या चाहिए?

कटी हुई चॉकलेट: 75 ग्राम (आधा कप)

साल्टेड बटर (नमकीन मक्खन): 30 ग्राम (3 बड़े चम्मच)

कैस्टर शुगर या पिसी हुई चीनी: 75 ग्राम (आधा कप से थोड़ी कम)

गर्म दूध: 60 मिली (1/4 कप)

मैदा: 65 ग्राम (आधा कप)

कुकी डो के लिए सामान

पिघला हुआ बटर: 20 मिली (2 बड़े चम्मच)

कैस्टर शुगर (नॉर्मल चीनी): 15 ग्राम (डेढ़ बड़ा चम्मच)

ब्राउन शुगर: 15 ग्राम (डेढ़ बड़ा चम्मच)

मैदा: 40 ग्राम (लगभग 4 बड़े चम्मच)

बेकिंग सोडा: एक चुटकी (1/8 छोटा चम्मच)

दूध: 1 से 2 बड़े चम्मच

कटी हुई चॉकलेट: ऊपर से सजाने के लिए

इसे भी पढ़ें: Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब

बनाने का एकदम सिंपल तरीका

पहले बनाएं ब्राउनी बैटर

एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई चॉकलेट और बटर लें। अब इन दोनों को एक साथ अच्छे से पिघला लें। इसके लिए आप डबल बॉयलर मेथड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक दूसरे बाउल में चीनी और गर्म दूध को एक साथ डालकर तब तक मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए। इस दूध-चीनी के घोल में पिघला हुआ बटर और चॉकलेट का मिक्सचर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में मैदा डालें और हल्के हाथों से मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। इसे अभी के लिए एक तरफ रख दें।

अब तैयार करें कुकी डो

एक अलग बाउल में पिघला हुआ बटर लें। इसमें कैस्टर शुगर और ब्राउन शुगर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें मैदा और बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा सा दूध डालकर इसका एक सॉफ्ट और हल्का ढीला आटा गूंथ लें। इसके बाद एक स्टील की कटोरी लें। इसमें पहले ब्राउनी बैटर की एक लेयर लगाएं और फिर उसके ऊपर कुकी डो की लेयर लगाएं। सबसे ऊपर से कटी हुई चॉकलेट के टुकड़े डालकर इसे बढ़िया से सजा लें। बस, अब यह बेक होने के लिए बिल्कुल रेडी है।

इसे भी पढ़ें: न आटा गूंथना, न बेलना, फिर भी बस 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा ये Egg Paratha

कढ़ाई में बेक करने का देसी जुगाड़

सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसके नीचे अच्छी तरह से नमक फैला दें। ऐसा करने से हीट सब तरफ बराबर पहुंचती है और कुकीज जलती नहीं हैं। इस नमक के ऊपर एक स्टैंड या कोई छोटी स्टील की प्लेट पलटकर रख दें। अब कढ़ाई को ढक्कन से ढकें और तेज आंच पर कम से कम 7 से 8 मिनट के लिए प्रीहीट होने दें। जब कढ़ाई अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो गैस की आंच को मीडियम कर दें और सावधानी से ब्राउनी-कुकी वाली कटोरी को स्टैंड के ऊपर रख दें। अब कढ़ाई को दोबारा ढक्कन से ढक दें और मीडियम आंच पर इसे 13 से 15 मिनट तक पकने दें, या तब तक बेक करें जब तक कि कुकी का ऊपरी हिस्सा हल्का सुनहरा न दिखने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by Dhairya Hasija (@dhairya.hasija)

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई