Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब

वर्कआउट से पहले या बाद में खाने के लिए एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प ढूंढ रहे हैं? यह नो-बेक एनर्जी बाइट्स रेसिपी तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, जो ओट्स, पीनट बटर और सीड्स जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर है और मिनटों में तैयार हो जाती है।
वर्कआउट करने वालों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि एक्सरसाइज से पहले क्या खाएं और बाद में क्या। वहीं, जब अचानक कुछ मीठा खाने का मन करता है, तब भी हेल्दी ऑप्शन ढूंढना मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझते हैं, तो ये आसान और टेस्टी नो बेक एनर्जी बाइट्स (No Bake Energy Bites) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें बनाने में गैस या ओवन की जरूरत नहीं पड़ती और ये कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं।
किन चीजों की होगी जरूरत?
1 बाउल पीनट बटर, 1 बाउल ओट्स, थोड़ा सा चॉकलेट चिप्स, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ नारियल, थोड़ा सा पिसा हुआ फ्लैक्स सीड और थोड़ा सा शहद। अगर आपके पास फ्लैक्स सीड नहीं है, तो आप अपनी पसंद के दूसरे बीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: न आटा गूंथना, न बेलना, फिर भी बस 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा ये Egg Paratha
कैसे बनाएं नो बेक एनर्जी बाइट्स?
सबसे पहले एक बड़े बाउल में पीनट बटर, ओट्स, चॉकलेट चिप्स, कद्दूकस किया हुआ नारियल, फ्लैक्स सीड और शहद डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा मिक्चर तैयार हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। बस, आपके नो बेक एनर्जी बाइट्स तैयार हैं।
इन्हें कब खा सकते हैं?
इन एनर्जी बाइट्स को आप वर्कआउट से पहले खा सकते हैं। वर्कआउट के बाद खा सकते हैं। जब भी मीठा खाने की इच्छा हो, तब खा सकते हैं। शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Social Media Viral Recipe: वेट लॉस के लिए बेस्ट है Creamy Macroni की ये वायरल रेसिपी
क्यों हैं ये अच्छा ऑप्शन?
इन एनर्जी बाइट्स में ओट्स, पीनट बटर और बीजों की अच्छाई होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। साथ ही, शहद और चॉकलेट चिप्स इन्हें स्वादिष्ट भी बनाते हैं। अगर आप हेल्दी रहते हुए मीठे का मजा लेना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
अन्य न्यूज़















