Bengali स्वीट का Healthy Makeover, अब Guilt-Free खाएं Sugar-Free Baked रसगुल्ला

By दिव्यांशी भदौरिया | May 04, 2026

रसगुल्ला खाना हर किसी को बेहद पसंद है। क्या आप जानते हैं यह स्वादिष्ट मिठाई पश्चिम बंगाल की है। हल्की चाशनी में पके हुए नरम छेना के गोले की एक ट्रेडिशनल मिठाई को नया रुप दे सकते हैं आप। अब आप भी घर पर आसानी से बेक्ड रसगुल्ला की रेसिपी को जरुर ट्राई करें। 

छेना में प्रोटीन होता है

दूध से बना छेना प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है, जो आपको डेली पर्याप्त पोषण दे सकता है। प्राकृतिक ऑप्शन का प्रयोग करने से कैलोरी की मात्रा कम करने में भी मदद करता है। यह हाई प्रोटीन रिच वाली बंगाली मिठाई है। आइए आपको बेक्ड रसगुल्ला की रेसिपी बताते हैं-

सामग्री

-1 लीटर दूध

-2 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका

-2 बड़े चम्मच पिसी हुई गुड़ या स्टीविया

-1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर (गाढ़ापन लाने के लिए वैकल्पिक)

-1/2 कप पतला गुड़ का सिरप

बेक्ड रसगुल्ला बनाने की विधि

 - दूध उबालें और उसमें नींबू का रस डालकर फाड़ लें। छानकर छेना अलग कर लें और खट्टापन दूर करने के लिए इसे धो लें।

 - अतिरिक्त पानी निचोड़ लें और छेना को तब तक गूंधें जब तक वह चिकनी और मुलायम न हो जाए।

 - थोड़ी मात्रा में नेचुरल स्वीटनर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

 - मिश्रण को बिना दरारों वाली छोटी और चिकनी बॉल की तरह आकार दें।

 - इन्हें बेकिंग डिश में रखें और इनके ऊपर हल्का सिरप डालें।

 - पहले से गरम किए हुए ओवन में 180°C पर लगभग 25-30 मिनट तक बेक करें, जब तक कि ऊपर से हल्का सुनहरा रंग न आ जाए।

  - परोसने से पहले इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें।

नरम और बेहतरीन बेक्ड रसगुल्ला बनाने के टिप्स

  - छेना को अच्छी तरह गूंथ लें- अच्छी तरह से गूंथने से छेने की बनावट चिकनी होती है और लोई में दरारें नहीं पड़तीं।

 - ताजा दूध का प्रयोग करें- ताजा दूध से छेना की गुणवत्ता बेहतर होती है और स्वाद में भी सुधार होता है।

 - ज्यादा देर तक न पकाएं- रसगुल्ला ज्यादा देर तक पकाने से सूख सकता है। इसे हल्का सुनहरा होने तक ही पकाएं।

 - नमी बनाए रखें- थोड़ी मात्रा में सिरप मिलाने से इसकी बनावट मुलायम बनी रहती है।

 - चिकनी बॉल को आकार दें- चिकनी सतह देने से खाना समान रूप से पकता है और बनावट बेहतर होती है।

 - कम चीनी का प्रयोग करें- नेचुरल स्वीटनर मिठास को बनाए रखने में मदद करती है, बिना इसे भारी बनाए।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न