बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र को दिया पहला ब्राह्मण सीएम, रावसाहेब दानवे के बयान पर बोले संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

पुणे। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने ही मनोहर जोशी के रूप में महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिया था। हडपसर इलाके में आयोजित एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि यह दिवंगत पार्टी सुप्रीमो थे जिन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र में सड़कों पर नमाज़ अदा करने की प्रथा को खत्म किया। राउत मंगलवार रात जालना में ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में ब्राह्मण समुदाय के किसी सदस्य को देखना चाहते हैं। राउत ने कहा, मैंने (भाजपा नेता) रावसाहेब दानवे का एक बयान पढ़ा कि वह महाराष्ट्र में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: पीरियड्स में भी नहीं रुकेगा फैट लॉस, बस डाइट में करें ये छोटे बदलाव

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide

मसालों की खुशबू हो गई कम? नया पैकेट खरीदने से पहले करें ये काम

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship