बाला साहब कि आत्मा दुःखी होगी, आदित्य ठाकरे का इस्तीफा ले उद्धव ठाकरे- विश्वास सारंग

By दिनेश शुक्ल | Sep 09, 2020

भोपाल। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही जंग की आग अब मध्य प्रदेश पहुँच गई है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने अभिनेत्री कंगना रनौत का पक्ष लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को तुरंत आदित्य ठाकरे का इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ जांच करनी चाहिए। कंगना रनौत के बचाव में आए कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिस तरह से कंगना पर अत्याचार हो रहा है उसे देखकर बाला साहब ठाकरे की आत्मा दुःखी होगी। उन्होंने कहा कि ये उनकी बनाई हुई शिवसेना का कृत्य नहीं हो सकता। उन्होनें आप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बाला साहब की शिवसेना की नहीं बल्कि यह तो इटली कि रानी की वहाँ के राजकुमार के कठपुतली बने उद्धव ठाकरे की शिवसेना की हरकत है। विश्वास सारंग ने कहा कि कंगना रनौत इस देश की उस महिला का प्रतिक है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है। जिस प्रकार से उसका ऑफिस तोड़ा जा रहा है। उन्होनें कहा कि खबरें आ रही है कि एक अभिनेता के बेटे के कहने पर उसके बयान पर कंगना रानौत पर जांच बैठाई जा रही है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट