By अनन्या मिश्रा | Nov 02, 2026
आजकल मेकअप में नेचुरल ग्लो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें फेस का लुक बदलने की जगह आपकी खूबयों को उभारने पर फोकस किया जाता है। इसके लिए भारी बेस की जगह हल्का फाउंडेशन, टिंटेड मॉइश्चराइजर और जरूरत के हिसाब से कंसीलर का यूज कर सकती हैं। मेकअप चुनते समय यह भी देखना चाहिए कि आपने किस रंग का कपड़ा पहना है। साथ ही आपकी स्किन का रंग कैसा है। सही रंगों का इस्तेमाल करने से फेस की चमक को बढ़ाने के साथ आपके पूरे लुक को बैलेंस रखता है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: No Makeup Look से चेहरे को मिलेगा नेचुरल ग्लो, हाइड्रेशन से स्किन करेगी ग्लो
गेहुएं रंग की स्किन पर भी न्यूट्रल और वार्म टोन अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। हालांकि सही शेड चुनने के लिए स्किन के अंडरटोन को समझना जरूरी होता है। मेकअप से पहले स्किन को अच्छे से साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर और दिन के समय सनस्क्रीन अप्लाई करना न भूलें।
फेस्टिव सीजन में अपने मेकअप को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सही ब्लश और हाइलाइटर चुनना जरूरी है। रोज पिंक, पीच और हल्के कोरल शेड्स से आपका चेहरा खिला-खिला लगेगा। वहीं गहरे स्किन पर बेरी और टेराकोटा जैसे शेड्स अच्छे लगते हैं। अगर आपने मरून, लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहने हैं, तो इससे मिलता-जुलता या हल्का कंट्रास्ट रंग का ब्लश चुनें। बेज, गोल्डन या मिट्टी जैसे रंगों के कपड़ों के साथ पीच और ब्रॉन्ज टोन काफी अच्छा लगता है। चेहरे के उभरे हुए हिस्सों पर हल्के हाथों से हाइलाइटर को लगाएं, ताकि चमक नेचुरल लगे।
आई मेकअप चुनते समय कपड़ों के रंग और समय का ध्यान रखें। दिन के समय पूजा या परिवार के कार्यक्रमों के लिए हल्के भूरे, न्यूड और पीच आईशैडो के साथ पतला आईलाइनर काफी है। शाम के फंक्शन के लिए ब्रॉन्ज, गोल्ड और कॉपर शेड्स के साथ हल्का शिमर यूज कर सकती हैं।
अगर आपके कपड़े चमक-दमक वाले या भारी कढ़ाई है, तो आई मेकअप हल्का रखना चाहिए। इसके उलट अगर आपके कपड़े सिंपल हैं, तो विंग्ड आईलाइनर या हल्का स्मोकी आई लुक रखें। इससे आपका मेकअप अट्रैक्टिव लगेगा और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ेगी।
लिपस्टिक का कलर पूरे मेकअप का असर बदल सकता है। रोज पिंक, पीच, न्यूड और ब्राउन शेड्स हल्के फेस्टिव लुक में लिए अच्छे ऑप्शन हैं। वहीं मरून, लाल, वाइन, बेरी शेड्स लहंगों, पारंपरिक साड़ियों और एथनिक सूट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए लिपस्टिक का रंग चुनते समय अपनी स्किन की रंगत का ध्यान रखें।
अगर आपके आंखों का मेकअप गहरा है, तो हल्के रंग की लिपस्टिक चुननी चाहिए। अगर आई मेकअप हल्का है, तो फिर बोल्ड लिपस्टिक आपके लुक को खास बनाएगी। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि लिपस्टिक का रंग आपके कपड़ों से मैच करें, बल्कि दोनों के बीच अच्छा तालमेल होना जरूरी है।
काजल, बिंदी और गोल्डन आईशैडो जैसे पारंपरिक ऑप्शन त्योहारों के मेकअप को अधिक खास बनाते हैं। इनको ग्लोइंग बेस, हल्के बेस और अपनी पसंद के लिप कलर के साथ किया जा सकता है। अगर आपके कपड़े हैवी हैं, तो मेकअप को सादा रखकर भी अट्रैक्टिव लुक पाया जा सकता है। वहीं हल्के या मोनोक्रोम परिधान के साथ आंखों या होंठों में से किसी एक हिस्से हल्का उभार सकती हैं। मेकअप की परतों को बढ़ाने की बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट का यूज करें।
मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए स्किन की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। त्योहारों के मौके पर हाइड्रेशन, पर्याप्त नींद, नियमित मॉइस्चराइजिंग और मेकअप को सही तरीके से रिमूव करना जरूरी है। मेकअप ट्रेंड्स अपनाते समय स्किन की जरूरतों और अपनी पसंद का ध्यान रखें।