बालासाहेब थोराट कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के, महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां एक होटल में आयोजित पार्टी के विधायकों की बैठक में यह घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र पर न्यायालय के फैसले का IUML ने किया स्वागत, मांगा फडणवीस का इस्तीफा

खड़गे ने विधायकों से कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने महाराष्ट्रविधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर बालासाहेब थोराट के नाम को मंजूरी दी है।’’ थोराट आठ बार विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने राकांपा और शिवसेना के साथगठबंधन किया है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा